|
अशोक कुमार यादव
डॉ. संदीप सिंह चौहान
Keywords:
मतदान व्यवहार, लोकसभा चुनाव, तुलनात्मक अध्ययन, राजनीतिक जागरूकता, जातीय कारक, स्थानीय मुद्दे.
Abstract:
यह अध्ययन जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 17वें (2019) और 18वें (2024) लोकसभा चुनावों के मतदान व्यवहार का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करता है। अध्ययन का मुख्य उद्देश्य इन दोनों चुनावों के बीच मतदाताओं की बदलती प्रवृत्तियों को समझना है। 2019 के चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दोंए राष्ट्रवाद और नेतृत्व का प्रभाव अधिक देखा गया। इसके विपरीतए 2024 के चुनाव में स्थानीय मुद्दोंए विकास कार्यों और उम्मीदवार की छवि का महत्व बढ़ा। अध्ययन से यह भी स्पष्ट होता है कि मतदाताओं की राजनीतिक जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जातीय और सामाजिक संरचना अभी भी मतदान व्यवहार को प्रभावित करती हैए किंतु उनका प्रभाव पहले की अपेक्षा अधिक संतुलित हो गया है। मीडिया और सोशल मीडिया ने भी मतदाताओं के निर्णय को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अतिरिक्तए चुनावी प्रतिस्पर्धा में वृद्धि से परिणाम अधिक करीबी और अनिश्चित हुए हैं। समग्र रूप सेए यह अध्ययन लोकतंत्र की परिपक्वता और मतदाताओं के विवेकपूर्ण निर्णय लेने की प्रवृत्ति को दर्शाता है।
|
|

International Journal of Recent Research and Review
ISSN: 2277-8322
Vol. XIX, Issue 1
March 2026
|
PDF View
PUBLISHED
March 2026
ISSUE
Vol. XIX, Issue 1
SECTION
Articles
|